सम्बंधित जानकारी
- नोरा फतेही को विशिष्ट रूप से टी-सीरीज द्वारा किया गया साइन!
- टी-सीरिज मालिक भुषण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज, लगा यौन शोषण का आरोप
- #Metoo: पति भूषण कुमार के बचाव में आईं दिव्या कुमार, कहा- लोगों ने भगवान कृष्ण पर भी आरोप लगाए थे
- पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस परेड में आतिफ असलम ने गाया हिन्दुस्तानी गीत
- अजय और भूषण ने मिलाए हाथ, तानाजी बनने का रास्ता हुआ साफ
भूषण कुमार ने रिलीज किया नया गाना 'बारिशें', आतिफ असलम के साथ नजर आईं नुसरत भरुचा
पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम की आवाज के दीवाने पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान में भी बहुत है। आतिफ ने कई बेहतरीन गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। बॉलीवुड फिल्मों में भी कई गानों में उन्होंने अपनी आवाज दी है। हाल ही में आतिफ असलम का नया गाना बारिशें रिलीज किया गया है।
टी-सीरीज के भूषण कुमार ने इस गाने को रिलीज किया है। आतिफ असलम के नए गाने 'बारिशें' में प्यार और ब्रेकअप के दर्द को बाखुबी दिखाया गया है। आतिफ के साथ इस म्यूजिक वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा नजर आ रही हैं।
इस गाने में आतिफ और नुसरत की जोड़ी पहले अपने मिलन के सबसे खुशहाल समय को रीक्रिएट करती नजर आ रही है और फिर कैसे एक गलत रिलेशनशिप का निर्णय उनके जीवन में सब कुछ उथल पुथल कर देता है यह दिखाया गया है। निर्देशक डेविड जेनी द्वारा इस वीडियो को लॉस एंजलिस में खूबसूरती से शूट किया गया है।
नुसरत भरूचा ने बताया कि बारिश का मौसम अक्सर मेरे जहन में मेरे बचपन की यादें, मेरी दोस्ती और बड़े होने की फीलिंग ताजा कर देता है। इसलिए इस तरह की अवधारणा के साथ गाने का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत काम आया। मैं गाने से जुड़ती गई और इसने मुझे नॉस्टैल्जिक फील करवा दिया।
नुसरत ने गाने की शूटिंग के दौरान का एक मजेदार अनुभव साझा करते हुए बताया कि, लॉस एंजलिस की कपकपा देने वाली ठंडी में गाने के लिए रात को 2.30 बजे बारिश का सीक्वेंस शूट करने के बाद, घर के मालिक ने आतिफ और मुझे घर के अंदर आने से मना कर दिया था। उन्होंने हमें खुद को बाहर सुखाने के बाद फिर अंदर आने के लिए कहा। मुझे लगता है कि वह इतालियन संगमरमर और इस तरह के सामान के साथ सजी अपनी आलीशान हवेली को खराब नहीं करना चाहते थें। आतिफ और मैं यह सुनकर चिंतित हो गए कि हमें भीगने की वजह से घर के अंदर आने से मना कर दिया है जबकि बाहर कड़ाकेदार ठंडी थी।
