1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. google declares rubina dilaik as bigg boss 14 winner

Bigg Boss 14 : फाइनल से पहले ही गूगल ने रुबीना दिलैक को बनाया विनर, फैंस में खुशी की लहर

Bigg Boss 14
'बिग बॉस 14' का फिनाले होने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को विजेता के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई लोगों ने तो गूगल पर भी सर्च करना शुरू कर दिया है कि बिग बॉस 14 का विजेता कौन होगा।

 
रुबीना दिलैक का नाम बिग बॉस 14 के विनर के रूप में सामने आ रहा है। गूगल पर अगर आप बिग बॉस 14 की विजेता का नाम सर्च करेंगे तो वह रुबीना दिलैक का नाम बताएगा। इसको देख एक्ट्रेस के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।  
 
बिग बॉस का फिनाले अगले हफ्ते होना है। इसके कंटेस्टेंट्स और मेकर्स शो को रोचक बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। रुबीना शो में जोर-शोर से खेलती नजर आ रही हैं और उन्हें वोटों के जरिए फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। 
 
शो को और भी रोचक बनाने के लिए घर में कनेक्शंस की एंट्री हुई है, जहां पारस छाबड़ा, देवोलीना के कनेक्शन बनकर आए हैं। बुधवार को टिकट टु फिनाले एपिसोड टेलिकास्ट किया गया। इस टास्क में किसी एक कंटेस्टेंट को सीधे फिनाले एपिसोड में पहुंचने का मौका मिला। जहां पारस छाबड़ा इस टास्क के संचालक थे। 
 
उन्होंने शो के शुरुआत में देवोलीना, निक्की तंबोली और राखी सावंत को बाहर कर दिया है। अब टिकट टू फिनाले में टास्क में रुबीना दिलैक, अली गोनी और राहुल वैद्य बचे हैं। खबरें है कि रुबीना ने टिकट टू फिनाले जीत लिया है। लेकिन वह इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। इसलिए रुबीना ने अपनी जगह निक्की तंबोली को फाइनल में पहुंचा दिया है।
 
अगला लेख
प्रभास की 'राधेश्याम' में अलग-अलग म्यूजिक टीम को किया जाएगा शामिल, हर भाषा में अलग होंगे गाने