हॉलीवुड एक्टर रे लिओटा का निधन, शूटिंग सेट पर ली अंतिम सांस
Photo - Twitter
खबरों के अनुसार लिओटा के साथी जेनिफर एलन ने बताया कि वो फिल्म डेंजरस वाटर्स की शूटिंग कर रहे थे। रे लिओटा अपने करियर में कई सफल फिल्में कर चुके थे। उनके मौत की खबर से इंडस्ट्री में निराशा छाई हैं। लिओट्टा के निधन पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक दुख जाहिर कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिओटा की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिओटा के जीवन काल का समय मेंशन किया, 1954 से 2022 तक।
रे लिओटा को फिल्म फील्ड ऑफ़ ड्रीम्स में शोलेस जो जैक्सन के किरदार के लिए जाना जाता था। वो हिट फिल्म गुडफेलस में डकैत हेनरी हिल की भूमिका निभा चुके थे।

