सम्बंधित जानकारी
- सलमान खान की अगली फिल्म में आसिम रियाज निभाएंगे यह किरदार!
- कैमरे के पीछे ऐसे रहती थी रामायण की स्टारकास्ट, दीपिका चिखलिया ने शेयर की तस्वीर
- कयामत से कयामत तक: प्रमोशन के लिए खुद फिल्म का पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
- Netflix के लिए डार्क कॉमेडी बनाएंगे Airlift डायरेक्टर, बोले- शो में होगी uncomfortable humour
- लारा दत्ता की वेब सीरीज 'हंड्रेड' को सलमान खान ने किया प्रमोट, बोले- मेरी फेवरेट एक्ट्रेस
कोरोना वायरस पर बनी पहली फिल्म रिलीज, यह है स्टोरी
इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रही है। इस महामारी की वजह से सभी की जिंदगी उथल-पुथल हो गई है। हर बिजनेस अस समय ठप पड़ गया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी इसका बुरा असर पड़ा है। कभी वक्त से कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लेकिन अब एक फिल्म रिलीज हो गई है। यह फिल्म कोरोना वायर के ऊपर ही बनी है।
इस फिल्म का नाम 'कोरोना जॉम्बीज' है। इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 10 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म दुनिया की पहली फिल्म है, जो कोरोना वायरस पर बनाई गई है। फिल्म का निर्देशन चार्ल्स बैंड ने किया है।
कोरोना वायरस के कहर के बीच बनाई गई इस फिल्म को बनाते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया है। फिल्म में Russell Coker, Cody Renee Cameron और Robin Sydney ने काम किया है। यह फिल्म पूरी तरह कल्पना और फैंटेसी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि जो लोग कोरोना का शिकार हो रहे हैं वो मरने के बाद जॉम्बी बन जाते हैं।
निर्देशक ने फिल्म में थ्रिल और हॉरर दिखाने का प्रयास किया है। फिल्म में कई रियल सीन्स का भी प्रयोग किया गया है। फिल्म में कोरोना को लेकर बड़े लीडर्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस की रीयल फुटेज का भी उपयोग किया गया है।
फिल्म में दिखाया गया है कि कोरोना से लड़ने के लिए एक टीम तैयार की जाती है, जो एक तरफ कोरोना वायरस को खत्म करने की कोशिश करती है तो वहीं दूसरी तरफ जॉम्बीज से भी मुकाबला करती है। इस फिल्म में केवल तीन अभिनेताओं को ही मौका दिया गया है।
इसके साथ ही फिल्म में दो अन्य फिल्मों की फुटेज का इस्तेमाल किया गया है। इस फिल्म में जॉम्बीज vs स्ट्रिपर्स और हैल ऑफ द लिविंग डेड की फुटेज देखी जा सकती है। फिल्म की अवधि एक घंटे की है, और फिल्म को तैयार करने में करीब एक महीना लगा है।
