बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ramayana sita aka dipika chikhlia shared behind the camera picture
Written By
Last Modified: शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (11:21 IST)

कैमरे के पीछे ऐसे रहती थी रामायण की स्टारकास्ट, दीपिका चिखलिया ने शेयर की तस्वीर

Corona Virus
लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर कई पुराने शोज फिर से टेलीकास्ट किए जा रहे हैं। इन शोज में रामायण और महाभारत को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। लोग सीरियल से जुड़ी बातें जानना चाहते हैं। सीरियल से जुड़े कलाकार भी कई दिलचस्प किस्से सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।

 
हाल ही में रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने ट्विटर पर शो की शूटिंग के दौरान पर्दे के पीछे की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दीपिका के साथ अरुण गोविल और रामानंद सागर नजर आ रहे हैं।
 
तस्वीर के साथ दीपिका ने लिखा- 'कैमरे के पीछे।' तस्वीर में रामानंद सागर किताब से पढ़कर दीपिका और अरुण गोविल को कुछ समझा रहे हैं। इन तीनों के पीछे लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का रोल निभाने वाले कलाकार खड़े हुए हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि ये सभी जंगल में हैं।
 
 
दीपिका 'रामायण' के प्रसारण के बाद से लगातार शो से जुड़े पोस्ट शेयर कर रही हैं। टीवी पर 'रामायण' का दोबारा प्रसारण 28 मार्च से शुरू हुआ था। 'रामायण' के खत्म होने के बाद अब उसके आगे की कड़ी 'उत्तर रामायण' दिखाया जा रहा है। 
 
ये भी पढ़ें
सलमान खान की अगली फिल्म में आसिम रियाज निभाएंगे यह किरदार!