1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Box Office पर कैसा रहा विक्की कौशल की फिल्म भूत का पहला दिन?

Box Office पर कैसा रहा विक्की कौशल की फिल्म भूत का पहला दिन?

भूत
लंबे समय बाद ऐसी हॉरर फिल्म रिलीज हुई है जिसे बड़े बैनर ने बनाया हो। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म भूत में विक्की कौशल लीड रोल में हैं जो उरी के बाद जाना-पहचाना चेहरा बन गए हैं। फिल्म का ट्रेलर पसंद किया गया था। 
 
फिल्म की ओपनिंग ठीक-ठाक रही है। वैसे भी हॉरर मूवी को दर्शक रिपोर्ट आने के बाद ही देखना पसंद करते हैं। पहले दिन का कलेक्शन 5.10 करोड़ रहा जो कि उम्मीद से कम है।  
 
फिल्म को केवल मल्टीप्लेक्स में ही दर्शक मिले हैं। सिंगल स्क्रीन में फिल्म बहुत ही कमजोर रही है। जबकि पहले इसका उल्टा रहता था। 
 
जहां तक दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का सवाल है तो यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। शनिवार और रविवार के कलेक्शन फिल्म के लिए बहुत अहम है। 
अगला लेख
Box Office पर कैसा रहा आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान का पहला दिन?