1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film yaariyan 2 first song saure ghar out

'यारियां 2' का पहला गाना 'सौरे घर' रिलीज, दिव्या खोसला कुमार ने लगाया डांस का तड़का

Movie Yaariyan 2
Yaariyan 2 Song Saure Ghar: साल 2014 में रिलीज हुई 'यारियां' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब इस फिल्म का सीक्वल 'यारियां 2' दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहा है। फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
 
बीते दिनों 'यारियां 2' का टीजर रिलीज हुआ था। अब इस फिल्म का पहला गाना 'सौरे घर' रिलीज कर दिया गया है। यह एक वेडिंग एल्बम सॉन्ग है। गाने में दिव्या खोसला कुमार दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं, जो अपने कजिन्स और बाकी फैमिली मेंबर्से संग डांस कर रही हैं।
 
विशाल मिश्रा और नीति मोहन द्वारा स्वरबद्ध किए गए गाने 'सौरे घर' को मनन भारद्वाज ने संगीतबद्ध किया है और साथ ही इसके बोल भी लिखे हैं। यह गाना राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा कोरियोग्राफ और निर्देशित किया गया है। 'यारियां 2' का गाना 'सौरे घर' टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
 
गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत, टी-सीरीज़ फिल्म्स और राव और सप्रू फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म यारियां 2 में दिव्या खोसला कुमार, मीजान जाफरी पर्ल वी पुरी, यश दासगुप्ता, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर की अहम भूमिका है। यह फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कंटेस्टेंट होने से लेकर इंडियन आइडल को जज करने तक मेरा सफर कठिन लेकिन शानदार रहा : श्रेया घोषाल