इस साउथ स्टार की फैन हैं आलिया भट्ट, ट्वीट कर किया खुलासा
Alia Bhatt Allu Arjun: 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 के विजेताओं की घोषणा हाल ही में हुई है। आलिया भट्ट ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और कृति सेनन ने फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। वहीं अल्लू अर्जुन को फिल्म 'पुष्पा : द राइज' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।
नेशनल अवॉर्ड जीतने पर इन सितारों को दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन ने भी आलिया भट्ट और कृति सेनन को ट्वीट करके बधाई दी। अल्लू अर्जुन ने ट्वीट किया, 'डियर आलिया भट्ट मैं तुम्हें ये अवॉर्ड जीतते देखने के लिए इंतजार कर रहा था। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए तुम्हारी जीत को देखकर बहुत खुश हूं। और मिमी के रूप में अद्भुत प्रदर्शन के लिए प्रिय कृति सेनन को हार्दिक बधाई। बहुत हकदार। आपके लिए शुभकामनाएं प्रिय।'
आलिया भट्ट ने अल्लू अर्जुन के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बताया कि वह उनकी सबसे बड़ी फैन हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, 'तुम्हें भी ढेर सारी शुभकामनाएं डियर पुष्पा। कितनी कमाल की परफॉर्मेंस थी। तुम्हारी सबसे बड़ी फैन।'
congratulations to you too dear Pushpa!! Such a fabulous performance
— Alia Bhatt (@aliaa08) August 26, 2023
- your biggest fan https://t.co/xmc2uOpGjb
आलिया के इस ट्वीट पर अल्लू अर्जुन ने भी रिएक्शन दिया। उन्होंने हंसी वाली इमोजी के साथ लिखा, 'शुक्रिया। तुम्हें अवॉर्डस में देखने का इंतजार रहेगा।'
इतना ही नहीं कृति ने भी अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट कर लिखा, धन्यवाद अल्लू! आपको भी बहुत-बहुत बधाई!! मैं आपेक काम की फैन हूं, और आप पुष्पा के रूप में आश्चर्यजनक रूप से अद्भुत थे!! इसलिए आप इसके हकदार हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

