1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film fukery 3 first song ve fukrey released

'फुकरे 3' का पहला गाना 'वे फुकरे' हुआ रिलीज, डांस फ्लोर पर फुकरे गैंग ने मचाया धमाल

movie fukrey 3
Ve Fukrey Song Out: एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'फुकरे 3' अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में है। निर्माताओं ने दर्शकों का ध्यान खीचनें के लिए पहले ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था। ये पॉपुलर फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है जिसमें फिल्म के सबसे पसंदीदा किरदारों जैसे हनी, भोली पंजाबन, चूचा, लाली और पंडित जी फिर से वापस आ रहे है।
 
'फुकरे 3' सिनेप्रेमियों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर रही है और हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर के साथ, फिल्म को लेकर प्रत्याशा आसमान छू रही है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'वे फुकरे' रिलीज कर दिया है। यह एक अनोखा फुट-टैपिंग गाना है।
 
फुकरे फ्रेंचाइजी हमेशा चार्टबस्टर गानों से सजी रहती है। ऐसे में, बहुप्रतीक्षित फुकरे 3 के पहले गाने वे फुकरे के साथ, निर्माताओं ने इस चार्टबस्टर गाने के साथ सभी का मनोरंजन किया है। इस अपबीट डांस नंबर में फुकरा गैंग को अपने स्वैग में वापस आते देखना इस कॉमेडी एंटरटेनर के मनोरंजन में और फ्लेवर जोड़ रहा है।
 
'वे फुकरे' गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। गाने को देव नेगी और असीस कौर ने गाया है और बोल शब्बीर अहमद ने दिए हैं। गाने को बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है।
 
मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी 'फुकरे' साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके 4 साल बाद 2017 में 'फुकरे रिटर्न' रिलीज हुई थी। अब पूरे 05 साल बाद फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज हो रहा है। हालांकि इस पार्ट में अली फजल नजर नहीं आएंगे। 'फुकरे 3' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
लोटपोट कर देगा यह मजेदार चुटकुला : घोड़ी का फोन