सम्बंधित जानकारी
- शॉर्ट्स पहनकर गुलजार से मिलने पहुंची थीं नीना गुप्ता, ट्रोल होने पर कही यह बात
- बहू मदालसा शर्मा से मिलने 'अनुपमां' के सेट पर पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती
- अब केआरके ने साधा शाहरुख खान पर निशाना, बोले- बूढ़े शख्स का किरदार नहीं निभाना चाहते
- रे रिव्यू: फॉर्गेट मी नॉट से लेकर स्पॉटलाइट तक
- इरफान खान के बेटे बाबिल ने छोड़ी पढ़ाई, अब सिर्फ एक्टिंग पर करेंगे फोकस
'तूफान' का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म तूफान का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से अब यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। वही अब इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है।
अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा 'तूफान' का तूफानी ट्रेलर 30 जून को रिलीज किया जाएगा। अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। साथ ही फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है।
raise your hands if you are as excited as we are for the Toofaan trailer #ToofaanOnPrime, Trailer Out, June 30.@excelmovies @ROMPPictures @FarOutAkhtar @mrunal0801 @SirPareshRawal @hussainthelal @ritesh_sid @RakeyshOmMehra pic.twitter.com/tINbeHnUvo
— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) June 28, 2021
पोस्टर शेयर करते हुए अमेजन प्राइम ने लिखा, अपने हाथ उठाएं यदि आप तूफान के ट्रेलर के लिए उत्साहित हैं। Trailer Out, June 30.
इतना तो तय है कि इस वक़्त हर कोई पोस्ट से शतप्रतिशत सहमत है। फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म को एक नई रिलीज की तारीख मिल गई है क्योंकि पहले देश कोविड की दूसरी लहर से जूझ रहा था और इसलिए स्टार और तूफान की टीम को अपनी फिल्म रिलीज़ करना सही नहीं लग रहा था।
फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है जिसमें फरहान अख्तर ने अभिनय किया है और मृत्युंजय ठाकुर व परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 16 जुलाई, 2021 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
