सम्बंधित जानकारी
- घास की चप्पल पहन निकलीं अदा शर्मा, फैंस ने की जमकर तारीफ
- Bigg Boss 17 : पति संग रोमांटिक हुईं अंकिता लोखंडे, विक्की जैन बोले- नेशनल टीवी पर नहीं लगता अच्छा
- पीएम मोदी को आई लता मंगेशकर की याद, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले शेयर किया स्वर कोकिला का आखिरी भजन
- आलिया भट्ट को पसंद आई '12वीं फेल', विक्रांत मैसी और मेधा शंकर की तारीफ की
- जैकी श्रॉफ ने राम मंदिर में लगाया पोंछा, फैंस कर रहे जमकर तारीफ
esha deol separating rumors from husband bharat takhtani
ईशा ने 29 जून 2012 को भरत तख्तानी संग शादी रचाई थी
- काफी समय से अलग रह रहा कपल
- ईशा और भरत के हैं दो बच्चे
- किसी इवेंट में साथ नहीं दिखता कपल
Esha Deol : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल के पारिवारिक रिश्ते में भूचाल आ गया है। ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी का रिश्ता टूटने की खबरें सामने आ रही है। ईशा ने 29 जून 2012 को भरत तख्तानी संग शादी रचाई थी।
हाल ही में एक यूजर ने रेडिट पर एक पोस्ट साझा की, जिसके बाद से ईशा और भरत के अलग होने की खबरें सामने आने लगी। यूजर ने बताया कि अभिनेत्री ने अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करना बंद कर दिया है और वह ज्यादातर खास मौकों को अपनी मां हेमा मालिनी के साथ मनाती हैं।
आयरा खान की शादी में भी ईशा अपनी मां संग पहुंची थीं। हालांकि, ईशा और भरत अभी भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं और उन्होंने अभी तक अलग होने की घोषणा नहीं की है।
इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और दोनों के अलग होने की वजह का कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने दावा किया कि 'उनके पति बेंगलुरु में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हैं! वे पहले ही अलग हो चुके हैं और अलग जिंदगी जी रहे हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'दिवाली पार्टियों में भी वह अकेली नजर आती थीं। वह हमेशा भरत के बिना पार्टी में शामिल होती थीं। साथ ही उन्होंने इस साल कोई दिवाली पार्टी भी होस्ट नहीं की।'
बता दें कि ईशा देओल ने 2 नवंबर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, तब भी उनके पति भरत सेलिब्रेशन से गायब थे। ईशा ने इस खास दिन को अपनी बेटियों राध्या-मिराया और अपनी मां हेमा मालिनी के साथ मनाया था।
ईशा देओल और भरत तख्तानी साल 2017 में एक बेटी राध्या के माता-पिता बने थे। इसके बाद कपल ने 2019 में अपनी दूसरी बेटी मिराया का स्वागत किया था।
