1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. esha deol emotional post on dharmendra birth anniversary

हम हमेशा साथ हैं पापा..., धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर पिता को याद कर भावुक हुईं ईशा देओल

Dharmendra Birth Anniversary
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फैंस उन्हें अब भी याद कर रहे हैं। धर्मेंद्र का इसी साल 24 नवंबर को निधन हो गया था। धर्मेंद्र के जाने से उनके परिवार और फैंस को बड़ा झटका लगा है। धर्मेंद्र अगर आज जिंदा होते तो 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाते। 
 
धर्मेंद्र की बर्थ एनिवसरी पर फैंस और सेलेब्स उन्हें याद कर इमोशनल हो रहे हैं। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी अपने पिता के निधन के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में ईशा ने धर्मेंद्र के साथ तस्वीरें शेयर कर एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा है। 
 
ईशा देओल ने लिखा, मेरे प्यारे पापा। हमारा पैक्ट, सबसे मजबूत बंधन। हम हमारे सारे जन्मों में, हर लोक में और उससे भी आगे... हम हमेशा साथ हैं पापा। चाहे स्वर्ग हो या धरती। हम हमेशा साथ हैं। अभी के लिए मैंने आपको बहुत ही कोमलता, सावधानी और अनमोल बनाकर अपने दिल में बसा लिया है... इस जीवन में आगे के लिए मेरे साथ चलने के लिए।
 
उन्होंने लिखा, वो जादुई और अनमोल यादें... जीवन के सबक, शिक्षाएं, मार्गदर्शन, गर्मजोशी, बिना शर्त प्यार, गरिमा और ताकत जो आपने मुझे अपनी बेटी के रूप में दी है, उसे कोई भी रिप्लेस या मैच नहीं कर सकता। मुझे आपकी बहुत याद आती है पापा... आपके वो प्रोटेक्टिव और गरमाहट भरे आगोश जो किसी सबसे मखमली कंबल जैसे लगते थे, आपके कोमल मगर मजबूत हाथों को थामे रखना जिनमें अनकहे मेसेज थे। 
 
ईशा ने आगे लिखा, और आपकी आवाज जो मेरा नाम पुकारती थी और उसके बाद हमारी कभी न खत्म होनेवाली बातें, हंसी और शायरी होती थी। आपका वो शब्द...हमेशा विनम्र, खुश, स्वस्थ और मजबूत रहो... मैं आपकी विरासत को गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का वादा करती हूं।
 
उन्होंने लिखा, मैं आपका प्यार उन लाखों लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करूंगी जो आपसे मेरी तरह बेशुमार प्यार करते हैं। आई लव यू पापा। आपकी डार्लिंग बेटी, ईशा, आपकी बिट्टू।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सलमान खान बिग बॉस 19 फिनाले में भावुक, धर्मेंद्र को याद करते हुए फूट पड़े आंसू