1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Emraan Hashmi Web Series Showtime Teaser out

इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'शोटाइम' का टीजर रिलीज

Emraan Hashmi
Web Series Showtime Teaser: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की आने वाली वेब सीरीज 'शोटाइम' का टीजर रिलीज हो गया है। शोटाइम का निर्माण करण जौहर की धर्मेटिक एंटरटेनमेंट और डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने किया है। इसका फर्स्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस शो शो-बिज की रंग-बिरंगी दुनिया के साथ नेपोटिजम जैसे सब्जेक्ट की कहानी दिखाए जाएगी। 
 
शोटाइम को मिहिर देसाई के साथ अर्चित कुमार ने निर्देशित किया है। इमरान हाशमी इस शो में बॉलीवुड के सुपरस्टार का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। टीजर में इमरान हाशमी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि नेपोटिजम के मुखौटे के पीछे आखिर हर आउटसाइडर इनसाइडर बनना चाहता है। शोटाइम में इमरान हाशमी के साथ मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह, महिमा मकवाना, विजय राज, राजीव खंडेलवाल और श्रिया सरन जैसे कलाकार नजर आएंगे।
 
इमरान हाशमी ने कहा, इंडस्ट्री में इतने लंबे समय तक रहने के कारण मैंने इसके अच्छे और बुरे दोनों पहलुओं को देखा है, इसलिए जब शोटाइम शो मेरे पास आया तो मैंने इस मौके को स्वीकार कर लिया और अलग-अलग तरीके से इनके साथ जुड़ा रहा। 
 
उन्होंने कह, हमने दर्शकों को हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक देखा है कि बॉलीवुड में बंद दरवाजों के पीछे क्या चल रहा है। और मैं बस इतना कहना चाहता हूं, हमने आप सभी की इस बात को सुना है! तैयार हो जाइए बॉलीवुड की कहानियों में गहराई से उतरने के लिए।
 
शोटाइम सीरीज अगले साल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज के जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का काला सच और इसके गहरे राज खोले जाएंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रियंका चाहर चौधरी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती