• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ahan Shetty Tania Shroff break up after 11 years of dating
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (15:45 IST)

अहान शेट्टी का टूटा दिल, 11 साल बाद खत्म हुआ तान्या श्रॉफ संग रिश्ता!

अहान शेट्टी का टूटा दिल, 11 साल बाद खत्म हुआ तान्या श्रॉफ संग रिश्ता! | Ahan Shetty Tania Shroff break up after 11 years of dating
Ahan Shetty Breakup: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अहान काफी समय से तान्या श्रॉफ संग रिलेशनशिप में थे। लेकिन 11 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब यह कपल अलग हो गया है। 
 
खबरों के अनुसार अहान शेट्टी और तान्या शेट्टी के ब्रेकअप को 2 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन करने की कोशिश कर रहे हैं। अहान और तान्या 11 साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 
 
वे बचपन के दोस्त थे, जो एक ही स्कूल में पढ़ते थे। अक्सर अहान के साथ तानिया को पार्टीज में भी देखा जाता था। लेकिन कई दिनों से दोनों साथ में भी नहीं दिखे हैं। तान्या पेशे से मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। 
 
Photo : Instagram
अहान और तान्या ने अपने ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन दोनों ने काफी समय से सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। हालांकि दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं।
 
बता दें कि आथया शेट्टी की शादी के बाद से ही अहान की शादी की खबरें भी सामने आ रही थी। एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने भी तान्या को को अहान का पहला प्यार कहा था।
Edited By : Ankit Piplodiya