शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. elli avram hot bikini photos viral on social media
Written By
Last Modified: रविवार, 1 नवंबर 2020 (12:44 IST)

एली अवराम की हॉट बिकिनी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

एली अवराम की हॉट बिकिनी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका - elli avram hot bikini photos viral on social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान एली अपनी कई हॉट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने जकूजी में पानी से अठखेलियां करते हुए अपनी बिकिनी फोटो पोस्ट की है।

 
इस पोस्ट के माध्यम से एली ने दावा किया कि उनका जन्म किसी जकूजी में हुआ है। एली अवराम का मस्तीभरा बिकिनी लुक उनके फ़ैंस को बहुत पसंद आ रहा है। तस्वीर में एली हॉट पिंक कलर की बिकिनी पहने हुए जकूजी में पानी से खेलते हुए नजर आ रही हैं। 
 
अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एली ने लिखा, अपने वॉटर बेबी होने के समय को पुन: जी रही हूं। हां, सच्चाई यही है कि मैं एक जकूजी में पैदा हुई हूं।
 




मालदीव वेकेशन के दौरान की कई तस्वीरें एली अवराम में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
 
एली Greek-Swedish एक्ट्रेस हैं जो अब मुंबई में रहती हैं। वह कई रियालिटी शो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस सीजन 7 से सुर्खियों में आई एली ने मनीष पॉल की फ़िल्म मिक्की वायरस से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह पिछली बार आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फ़िल्म मलंग में नजर आईं थी। 
 
ये भी पढ़ें
टीवी शो 'तारे जमीन पर' को होस्ट करेंगी सुगंधा मिश्रा, निभाएंगी डबल रोल