सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. drugs case arjun rampal girlfriend gabriella brother arrested by ncb
Written By
Last Modified: शनिवार, 25 सितम्बर 2021 (18:14 IST)

ड्रग्स केस : अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को एनसीबी ने फिर किया गिरफ्तार

Drugs Case
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई एगिसिलाओस को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का कहना है कि गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई ड्रग्स मामले से जुड़े हुए हैं, जिसकी वजह से उन्हें गोवा में गिरफ्तार किया गया। 
 
एनसीबी मुंबई और गोवा ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के जरिए एगिसिलाओस को गिरफ्तार किया। जिसे बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने ए‍गिसिलाओस को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गैब्रिएला के भाई को एनसीबी पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। यह एगिसिलाओस के खिलाफ तीसरा एनडीपीएस केस है।
 
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एनसीबी ने कई सितारों से पूछताछ की थी। इनमें अर्जुन रामपाल का नाम भी शामिल था। इस केस में भी गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई को गिरफ्तार किया गया था। बताया गया था कि एगिसिलाओस के पास हशीश और एल्प्राजोलम की टेबलेट्स पाई गई थी।
 
खबरों के अनुसार एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखड़े ने बताया कि एगिसिलाओस ड्रग्स की सप्लाई में काफी एक्टिव है। वह गिरफ्तार किए गए ड्रग पेडलर के संपर्क में थे। 
 
ये भी पढ़ें
पत्नी के मन की चिंताएं : मस्त है यह Joke