सम्बंधित जानकारी
- नंदमुरी बालकृष्णा के साथ एक बार फिर नजर आएंगी प्रज्ञा जैसवाल, फिल्म एनबीके 109 में हुई एंट्री
- 'ए वेडिंग स्टोरी' का मोशन पोस्टर रिलीज, दिखी साल की सबसे डरावनी शादी की झलक
- हंसल मेहता की बेटी का आधार कार्ड सेंटर पर हो रहा उत्पीड़न! फिल्ममेकर बोले- किसी न किसी बहाने चक्कर लगवा रहे...
- शराब के नशे में मिलिंद गाबा ने किया टी-सीरीज के ऑफिस में हंगामा, मीटिंग के दौरान शख्स संग की हाथापाई
- सलमान खान को मारने के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने भेजे थे 6 हमलावर, 20 लाख की दी थी सुपारी
Do you know Allu Arjun started his career as a child artist
Allu Arjun first movie: नेशनल अवार्ड विनर अल्लू अर्जुन इंडियन सिनेमा के एक बड़े स्टार हैं जिनके फैंस देश से लेकर दुनिया भर में फैले हुए हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं सबसे मशहूर फिल्मों में से एक से क्या है अल्लू अर्जुन दिलचस्प कनेक्शन? 1986 की कमल हासन की क्लासिक फिल्म 'स्वाति मुथ्यम' में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नज़र आए थे।
इस फिल्म अल्लू अर्जुन की एक छोटी लेकिन यादगार भूमिका थी, जिसमें उन्होंने पहली बार कमल हासन के पोते की भूमिका निभाई थी। यह इकलौता मौका है जब अल्लू अर्जुन ने दिग्गज एक्टर कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर किया है।
इस मशहूर फिल्म में अल्लू अर्जुन का छोटा सा रोल उनके फैंस के लिए एक इंटरेस्टिंग फैक्ट है। यह एक यंग एक्टर से इंडियन सिनेमा में एक बड़े पैन इंडियन स्टार बनने तक के उनके सफ़र की शुरुआत को दर्शाता है।
इसके अलावा, अल्लू अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' से पूरे देश में धूम मचा रहे हैं। इसकी घोषणा के बाद से ही प्रशंसक उत्साहित हैं और फिल्म के दो गाने पुष्पा पुष्पा और द कपल सॉन्ग की रिलीज के साथ यह उत्साह और भी बढ़ गया है।
