गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. divyanka tripathi vivek dahiya celebrating their marriage anniversary thailand
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 9 जुलाई 2023 (15:21 IST)

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग थाइलैंड में मनाई शादी की सातवीं सालगिरह

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग थाइलैंड में मनाई शादी की सातवीं सालगिरह | divyanka tripathi vivek dahiya celebrating their marriage anniversary thailand
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya Marriage Anniversary: दिव्यांका त्रिपाठी और विवके दहिया टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल में से एक हैं। हाल ही में दिव्यांका और विवेक ने अपनी शादी की सातवीं सालगिरह थाइलैंड में मनाई। दिव्यांका ने अपने पति विवेक के साथ शादी की सालगिरह पर थाईलैंड में एक रोमांटिक सी-साइड डिनर एन्जॉय किया।
 
इस एनिवर्सरी सेलिब्रेशन का रोमांटिक वीडियो सामने आया है। दिव्यांका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी झलक भी दिखाई है। उन्होंने अपने स्पेशल मोमेंट का एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि विवेक ने समंदर के किनारे अपनी लेडी लव दिव्यांका के लिए एक रोमांटिक डिनर डेट का अरेंजमेंट किया था।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति को प्यार भरे अंदाज में एनिवर्सरी की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, साल्ट-किस्ड हवा हमारी प्रेम कहानी की कहानियां फुसफुसाती हैं, एक रोमांटिक सी-साइड डिनर के साथ हम अपनी सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यार। 
 
विवेक ने भी पत्नी के साथ अपनी थाईलैंड ट्रिप से कई रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं, जिसमें कपल एक-दूसरे के प्यार में खोया हुआ दिख रहा है। इन फोटोज के साथ विवेक ने कैप्शन में लिखा,ट्रेवल और एडवेंचर में मेरे साथी के लिए - आपके साथ दुनिया खूबसूरत है। यहां 7 साल पूरे होने जा रहे हैं, जो एक पल में बीत गए।
 
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। साल 2016 में दोनों ने शादी रचा ली थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
क्या इंडस्ट्री में मुस्लिमों संग होता है भेदभाव? हुमा कुरैशी ने दिया जवाब