शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. disha patani reaction on tiger shroff stunt throwback video
Written By
Last Modified: सोमवार, 29 जून 2020 (13:44 IST)

टाइगर श्रॉफ का स्टंट वीडियो देखकर दिशा पाटनी ने दिया ऐसा रिएक्शन

टाइगर श्रॉफ का स्टंट वीडियो देखकर दिशा पाटनी ने दिया ऐसा रिएक्शन - disha patani reaction on tiger shroff stunt throwback video
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस और स्टंट के लिए जाने जाते हैं। टाइगर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने हाल ही में शेयर किया है। इस थ्रोबैक वीडियो में टाइगर फ्ल‍िप करते नजर आ रहे हैं।

 
टाइगर श्रॉफ का यह वीडियो सोशल मीडिया काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को देखकर एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने टाइगर के फ्ल‍िपिंग स्क‍िल को देख कुछ ऐसे रिएक्ट किया है।
 
दिशा पाटनी ने वीडियो पर स्माइलिंग इमोजी बनाया है, जिससे साफ पता चलता है वे टाइगर की इस कला से इंप्रेस्ड हैं। यह पहली बार नहीं जब टाइगर श्रॉफ के स्टंट्स और डांस स्क‍िल्स वाले वीडियोज पर दिशा का रिएक्शन आया है। 
 
इससे पहले भी जस्ट‍िन बीबर के गाने पर टाइगर ने जबरदस्त डांस करते हुए एक वीडियो साझा किया था। उस वक्त भी दिशा ने इमोजी के जरिए रिएक्ट किया था।
 
दिशा और टाइगर अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते हैं और एक-दूसरे की तारीफें करते हैं। कुछ दिनों पहले तक बॉलीवुड के गलियारों में दोनों के रिलेशनिप और ब्रेकअप के चर्चे रहे थे। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं, लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा है। दिशा और टाइगर एक-दूसरे को बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं।
 
ये भी पढ़ें
सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसे दिया था अपनी पहली फिल्म का ऑडिशन, वीडियो वायरल