शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. disha patani hot bikini photo viral on social media
Written By
Last Modified: गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (11:16 IST)

बिकिनी पहने समंदर किनारे पोज देती नजर आईं दिशा पाटनी, हॉट तस्वीर वायरल

बिकिनी पहने समंदर किनारे पोज देती नजर आईं दिशा पाटनी, हॉट तस्वीर वायरल - disha patani hot bikini photo viral on social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फैशन को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में दिशा ने इंस्टाग्राम पर अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

 
इस तस्वीर में दिशा पाटनी एक्वा कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। वह एक पेड़ के पास खड़ी होकर पोज देती दिख रही हैं। अपने इस पोस्ट को अभिनेत्री ने कोकोनट ट्री इमोजी का कैप्शन दिया है।
 
दिशा के फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। दिशा पाटनी इस तस्वीर में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। 
 




दिशा पाटनी अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इससे पहले दिशा ने जो तस्वीर शेयर थी उसमें वो बीच समंदर पैडलबोर्ड पर यलो बिकिनी पहने खड़ी नजर आई थीं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'एक विलेन 2' में निर्देशक मोहित सूरी के साथ दोबारा काम करने जा रही हैं। दिशा को एकता कपूर द्वारा निर्मित 'केटीना' में भी देखा जा सकेगा, जिसमें अक्षय ओबेरॉय और सनी सिंह भी शामिल हैं।
 
ये भी पढ़ें
जावेद अख्तर मानहानि केस में मुंबई पुलिस ने किया कंगना रनौट को तलब