सम्बंधित जानकारी
- सब्यसाची के मंगलसूत्र एड में बोल्ड अंदाज में नजर आईं मॉडल्स, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
- यशराज फिल्म्स की 4 बिग बजट फिल्में थिएटर में रिलीज होने के बाद प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम
- नेहा शर्मा जब खुद का फोटो देख कर रह गई थीं दंग, फोटो में डाल दिया था टॉय
- प्रोड्यूसर ने ईशा गुप्ता से की थी यह डिमांड, फिल्म से निकालने की दी थी धमकी
- 'सत्यमेव जयते 2' का गाना 'मेरी जिंदगी है तू' रिलीज, दिखी जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की खूबसूरत केमिस्ट्री
सीता की भूमिका निभा चुकी दीपिका अब बनेगी वैष्णो देवी की मां
रामानंद सागर के टीवी शो 'रामायण' में दीपिका चिखलिया ने सीता की भूमिका अदा की थी जिसके जरिये वे घर-घर में लोकप्रिय हो गई थीं। राम और सीता के रूप में अरुण गोविल और उनकी जोड़ी बहुत अच्छी भी लगी थी और अभी भी कई दर्शक सागर की 'रामायण' को याद करते हैं।
अब दीपिका टीवी शो 'जय माता वैष्णो देवी' में नजर आएंगी। इसमें वे वैष्णो देवी की मां महारानी विजया का किरदार निभाएंगी। शो के प्रोड्यूसर का प्रेम सागर का कहना है कि इस रोल के लिए दीपिका ही पहली पसंद थी और दीपिका यह रोल करने के लिए मान गईं।
