1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dinesh Lal yadav Nirahua Lok Sabha Election 2019 Result
Written By

दिनेशलाल यादव निरहुआ का लोकसभा 2019 का चुनाव परिणाम Live Update

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार और लोकगायक दिनेशलाल यादव निरहुआ ने अपने राजनीति करियर की शुरुआत भाजपा का दामन थामकर की है। भाजपा ने उन्हें लोकसभा 2019 का टिकट आजमगढ़ से दिया है।

निरहुआ सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार अखिलेश यादव के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट मुलायम सिंह यादव की पारंपरिक सीट रही है, जिसके कारण उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है। निरहुआ ने इस चुनावी जंग के लिए लगातार मेहनत की है, उनकी मेहनत कितना रंग लाती है यह जल्द ही पता चल जाएंगे।
 
 
[$--lok#2019#state#uttar_pradesh--$]
 
निरहुआ का भोजपुरी गायकी से लेकर फिल्मों तक का सफर काफी संघर्ष भरा रहा है। 2004 में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का पहला भोजपुरी गीतों का एक एलबम 'निरहुआ सटल रहे' रिलीज हुआ था। 2008 में बतौर मुख्य किरदार निरहुआ की पहली फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। निरहुआ आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं।

निरहुआ के चुनावी मैदान में उतरते ही उनकी भोजपुरी फिल्मों और गानों ज्यादा देखा जाने लगा है। लगातार चर्चा में रहने की वजह से निरहुआ को यूट्यूब पर तेजी से सर्च किया जाने लगा है।
 
[$--lok#2019#constituency#uttar_pradesh--$]