क्या प्रेग्नेंसी की वजह से देवोलीना भट्टाचार्जी ने शाहनवाज संग की कोर्ट मैरिज? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में हैं। देवोलीना ने अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख संग अचानक शादी रचाकर सभी को चौंका दिया था। दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में दोस्तों और करीबी लोगों के बीच कोर्ट मैरिज की। शादी के बाद से ही देवोलीना को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि देवोलीना ने इसलिए अचानक शादी कर ली, क्योंकि वह प्रेग्नेंट हैं। अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर रिएक्शन दिया है। 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
देवोलीना ने कहा, मुझे किसी को जस्टिफाई करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, लेकिन आसपास कुछ लोग हैं जो सोचते हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं, इसलिए मैंने अचानक से शादी की है। मैं हैरान हूं और उन लोगों के लिए दुखी हूं, जिन्होंने इस तरह के घटिया कमेंट्स किए हैं।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा, ये एक अलग लेवल का पाखंड है, जहां आप दूसरों को टॉर्चर करने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं। वह किसी को खुश नहीं देख सकते हैं। कभी-कभी इससे मूड खराब हो जाता है। किसी को किसी की जिंदगी में इतना पोक करने की क्या जरूरत है?
देवोलीना पिछले दो साल से शाहनवाज को डेट कर रही थीं। एक्ट्रेस की मुलाकात शाहनवाज से चार साल पहले एक जिम में हुई थी और दोस्ती के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने 14 दिसंबर 2022 को कोर्ट मैरिज की थी।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

