धनुष ने की अपनी अगली साउथ फिल्म 'सर' की घोषणा
साउथ स्टार धनुष जल्द ही सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाले हैं। इसी बीच धनुष ने अपनी नई तेलुगु-तमिल फिल्म 'सर' की घोषणा भी कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी अतलुरी कर रहे हैं।
उन्होंने ही इसकी पटकथा भी लिखी है। धनुष ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया, जिसकी पृष्ठभूमि एक जूनियर कॉलेज की है। वीडियो में निर्माताओं ने बताया कि इस फिल्म में एक आम आदमी (धनुष) की कहानी है। पोस्टर के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।
#vaathi #sir title motion poster pic.twitter.com/0oOnUPQpTH
— Dhanush (@dhanushkraja) December 23, 2021
फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। इस फिल्म को तमिल और तेलुगु भाषा में बनाया जाएगा। धनुष इसके तमिल वर्जन में मुख्य कलाकार होंगे।
My next .. a Tamil , telugu bilingual #Vaathi #sir pic.twitter.com/QAnfs9P9yC
— Dhanush (@dhanushkraja) December 23, 2021
धनुष हिन्दी फिल्म अतरंगी रे की रिलीज की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सारा अली खान भी उनके साथ हैं। आनंद एल राय की यह फिल्म 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

