1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड 2021
  4. Actress performance in the movies released in 2021

बॉलीवुड 2021- किस एक्ट्रेस का क्या रहा हाल, कौन रही हिट कौन फ्लॉप | Actress performance in the movies released in 2021 | Year Ender 2021

Bollywood 2021
वर्ष 2021 में बॉलीवुड दिग्गज अभिनेत्रियों का क्या रहा है हाल। पेश है साल भर का लेखा-जोखा। 
 
कैटरीना कैफ 
कैटरीना कैफ के लिए 2021 ऐसा साल रहा जिसे वे जिंदगी रहने तक याद रखेंगी। विक्की कौशल के साथ उन्होंने 9 दिसम्बर को 7 फेरे ले लिए। इसी वर्ष उनका नाम विक्की से जोड़ा जाने लगा, जिसे फैंस ने अफवाह माना। पर कैटरीना सीरियस थी। मीडिया के सामने उन्होंने इस बारे में कभी बात नहीं की और फिर शादी कर सभी को चौंका दिया। साथ कैटरीना की फिल्म सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। हिंदी फिल्मों का सर्वाधिक कलेक्शन सूर्यवंशी के नाम पर है। 

सोनाक्षी सिन्हा 
भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में सोनाक्षी सिन्हा नजर आईं। फिल्म तो बकवास थी ही, सोनाक्षी का रोल भी बहुत कमजोर था। सभी हैरान थे कि यह फिल्म सोनाक्षी ने आखिर क्यों की? 

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू इसी शर्त पर काम करती हैं कि उनका रोल दमदार है और खास बात यह है कि उनकी यह शर्त मानी जाती है। इस साल रश्मि रॉकेट में तापसी ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। हसीन दिलरूबा नामक थ्रिलर मूवी भी की। एनाबेल राठौर नामक दक्षिण भारतीय फिल्म में भी वे नजर आईं जिसे डब कर रिलीज किया गया। ये सभी फिल्में ओटीटी पर ही डायरेक्ट रिलीज हुईं। 

कृति सेनन
 
कृति सेनन की दो फिल्में रिलीज हुईं- मिमी और हम दो हमारे दो। दोनों ही फिल्मों ने एक एक्ट्रेस के रूप में उनकी ख्याति को बढ़ाया। खासतौर पर मिमी में उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग की और यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा 
प्रियंका चोपड़ा अब भारत में कम ही समय बिताती हैं। नेटफ्लिक्स पर उनकी 'द व्हाइट टाइगर' आई जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग स्क्ल्सि से सभी को इम्प्रेस किया। इसके अलावा वे The Matrix Resurrections में भी नजर आईं। 

कंगना रनौट
कंगना रनौट अपने बड़बोलेपन के कारण चर्चित रही। जो मन में आया कह दिया। इसको लेकर हंगामा भी हुआ। कंगना को नुकसान भी उठाना पड़ा, लेकिन वे बाज नहीं आईं। फिल्मों का जहां तक सवाल है तो वे 'थलाइवी' में जयललिता के किरदार में दिखाई दी और उनका अभिनय हमेशा की तरह शानदार रहा। 

विद्या बालन 
विद्या बालन ने फिल्म शेरनी में विद्या विंसेंट की भूमिका अदा की थी और उन्होंने यह रोल बेहतरीन तरीके से अदा किया। इस उम्दा अभिनय के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिल सकते हैं। 

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण 2021 में खास एक्टिव नहीं रही। फिल्म '83' में कपिल देव की छोटी सी भूमिका उन्होंने अदा की। 

जैकलीन 
भूत पुलिस में जैकलीन नजर आईं, लेकिन इस फिल्म से ज्यादा चर्चा वे अपने और सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते को लेकर रही। इस नजदीकी के कारण वे मुसीबत में हैं। 

कियारा आडवाणी 
फिल्म शेरशाह में कियारा नजर आईं जो कि ओटीटी पर खासी पसंद की गई। छोटे किंतु महत्वपूर्ण रोल में कियारा का काम सराहा गया। सिद्धार्थ मल्होत्रा से नजदीकियों के कारण भी वे सुर्खियां बटोरती रहीं। 

परि‍णिती चोपड़ा
परिणिती की तीन फिल्में 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', 'संदीप और पिंकी फरार' तथा 'साइना' रिलीज हुईं। तीनों फिल्मों में परिणिती ने बेहतरीन एक्टिंग का नमूना पेश किया, लेकिन ये बात खास नोटिस नहीं की गई और उतनी चर्चा परिणिती को नहीं मिली जितनी मिलना चाहिए थी।  

जान्हवी कपूर
रूही फिल्म में जान्हवी कपूर को कुछ कर दिखाने का अच्छा अवसर मिला था, जिसका वे फायदा नहीं ले पाईं। फिलहाल उनका करियर रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है और सोशल मीडिया पर ही वे एक्टिव हैं। 

वाणी कपूर
बेलबॉटम में वाणी कपूर को वैसा ही छोटा और महत्वहीन रोल मिला जैसा कि उन्हें ज्यादातर फिल्मों में मिलता आया है, लेकिन 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में उन्हें अच्छा मौका मिला जिसका फायदा उठाते हुए वाणी ने दिखा दिया कि वे एक्टिंग करना भी जानती हैं। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
'स्पाइडर मैन' के बाद अब सिनेमाघरों में इस दिन तहलका मचाएगी 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस'