सम्बंधित जानकारी
- क्या आमिर खान ने कर ली फातिमा सना शेख संग तीसरी शादी? जानिए वायरल तस्वीर की सच्चाई
- लॉकडाउन के दौरान करण जौहर के बाथरूम में यह करती थीं सारा अली खान, 'कॉफी विद करण' में किया खुलासा
- 'स्पाइडर मैन' के बाद अब सिनेमाघरों में इस दिन तहलका मचाएगी 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस'
- बॉलीवुड 2021- किस एक्ट्रेस का क्या रहा हाल, कौन रही हिट कौन फ्लॉप
- कोरोना की चपेट में आए 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम नकुल मेहता, बताया कैसी है हेल्थ
रोहमन शॉल ने छोड़ा सुष्मिता सेन का घर, क्या अलग हो गया यह कपल?
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। सुष्मिता बीते कुछ सालों से अपने से 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। दोनं अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटो और वर्कआउट के वीडियो भी पोस्ट करते रहते थे।
सुष्मिता और रोहमन की बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आती थी। वहीं अब एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सुष्मिता ने रोमहन शॉल से ब्रेकअप कर लिया है। ये कपल अब अलग हो गया है। दोनों ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया है।
Photo : Instagram
इस साल फरवरी में सुष्मिता ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक बेकार रिश्ते से बाहर निकलने की बात लिखी थी। इसके बाद फैंस कयास लगाने लगे थे कि क्या रोहमन के साथ उनका ब्रेकअप हो गया है? हालांकि बाद में सुष्मिता और रोहमन ने पब्लिक अपीयरेंस देकर इस अफवाह पर विराम लगा दिया था।
