इस दिन थिएटर में रिलीज होगी धनुष की 'कर्णन', एक्टर ने शेयर किया फर्स्ट लुक
साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वह फिल्म 'कर्णन' को लेकर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फैंस के लिए बड़ी खुश खबरी हैं। धनुष ने फिल्म की थिएटर रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है।
#Karnan first look and “THEATRICAL RELEASE”date !! pic.twitter.com/N5gx88XgWr
— Dhanush (@dhanushkraja) February 14, 2021
इसी के साथ धनुष ने फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट कर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है जिसमें फिल्म की रिलीज की तारीख का भी ऐलान किया गया है। फिल्म इसी साल 9 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
#karnan dubbing completed. You WILL hear his voice pic.twitter.com/T2Vkz32bky
— Dhanush (@dhanushkraja) February 9, 2021
हाल ही में धनुष ने फिल्म की डबिंग पूरी की थी। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने फिल्म से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें उनका किरदार काफी दमदार नजर आ रहा था।
इस फिल्म का निर्माण कलाईपुली एस. थानु द्वारा किया गया है। यह पहली बार है जब किसी फिल्म के लिए धनुष और मारी साथ आए हैं। यह फिल्म एक एक्शन एंटरटेनर होगी, जो कि तिरुनेवली के पास घटी एक सच्ची घटना पर आधारित है। एक्शन डायरेक्टर लाल और नटराजन भी इस फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

