मनोज बाजपेयी की 'साइलेंस' इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर होगी रिलीज
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह अपनी थ्रिलर फिल्म 'डिस्पैच' को लेकर चर्चा में बने हुए थे। इसके अलावा इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज हो सकती हैं। अब मनोज की आगामी फिल्म 'साइलेंस ...कैन यू हियर इट?' को लेकर जानकारी सामने आई है।
मनोज बाजपेयी की यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर 26 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में मनोज, अभिनेत्री प्राची देसाई के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मनोज ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म के रिलीज से संबंधित जानकारी साझा की है।
When everyone is hiding the truth, justice will thrive despite the Silence. Prepare for a murder mystery that will keep you guessing till the end.#SilenceCanYouHearIt premieres 26th March on @ZEE5Premium
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) February 13, 2021
@ItsPrachiDesai @mathurarjun @ADeohans @kirandeohans1 @Sahilwalavaid pic.twitter.com/luGdvBB1OG
उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'जब हर कोई सच्चाई छिपा रहा है, तो मौन होने के बावजूद न्याय मिलेगा। एक मर्डर मिस्ट्री के लिए तैयार हो जाइए जो आपको अंत तक उलझाए रखेगी। फिल्म 'साइलेंस' का प्रसारण 26 मार्च को ZEE5 पर किया जाएगा।'
मनोज के पोस्ट से स्पष्ट है कि यह एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो द्वारा किया गया है। यह फिल्म एक महिला के रहस्यमयी ढंग से गायब होने के बारे में है। इस फिल्म में प्राची देसाई अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं।
वहीं, इस फिल्म में अर्जुन माथुर, साहिल वैद, वकार, बरखा सिंह, शिरीष शर्मा, सोहिला कपूर, अमित ठक्कर और गरिमा याग्निक जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अबान भरुचा दिओहंस कर रही हैं। इस फिल्म में एक महिला के रहस्यमयी ढंग से लापता होने की कहानी को फिल्माया जाएगा। महिला के घर छोड़ने के बाद वह लापता हो जाती हैं। इसके बाद महिला को खोजने पर उसकी लाश मिलती है।
मनोज बाजपेयी के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें फिल्म 'डायल 100' में देखा जा सकता है। इसमें उनके साथ साक्षी तंवर और नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिकाओं में दिख सकती हैं। हाल ही में मनोज बाजपेयी 'द फैमिली मैन 2' को लेकर भी चर्चा में बने हुए थे। यह वेब सीरीज फरवरी में ही रिलीज होनी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया है।

