1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone talk to her upcoming film mahabharat

महाभारत मेरी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट : दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone
छपाक के बाद दीपिका पादुकोण माइथोलॉजिकल स्टोरी बेस्ड महाभारत में काम करने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका, द्रौपदी के किरदार में नजर आएंगी। दीपिका ने अपनी आने वाली फिल्म महाभारत को लेकर बात की है।


दीपिका ने कहा, 'मैं फिल्म बनाने के लिए घोषणा करने में विश्वास नहीं रखती। मैंने इस प्रोजेक्ट को काफी सोच-समझकर लिया है। मैं छपाक के प्रमोशंस में व्यस्त थी, इसलिए इस फिल्म के लिए बैठकर चर्चा करने का वक्त नहीं था। हमें अभी कास्ट और क्रू भी फाइनल करने हैं।'
महाभारत में दीपिका दूसरी बार बतौर प्रोड्यूसर भी काम करेंगी। इस फिल्म को दीपिका, मधु मंटेना के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगी। दीपिका ने कहा, महाभारत को बनाना दूसरी फिल्मों की तरह नहीं है। प्रोडक्शन स्केल से लेकर बजट और कॉस्ट्यूम्स तक, इसमें पांच गुना ज्यादा मेहनत लगेगी। मैं कम समय में इसे नहीं कर सकती। ये मेरी अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है।
 
बता दें कि फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण ने लीड किरदार निभाने के साथ बतौर प्रोड्यूसर काम किया था। हालांकि रिलीज से पहले ये फिल्म जितनी चर्चाओं में रही, बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद कुछ खास धमाल मचाने में कामयाब नहीं साबित हो पाई। लेकिन फिल्म ने अपनी लागत जरूर निकाल ली थी।
 
अगला लेख
दिशा पटानी ने बयां किया दर्द, बताया- आज तक किसी लड़के ने नहीं किया प्रपोज