1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone share vacation photo wrote message for ranveer singh

दीपिका पादुकोण ने शेयर की वेकेशन की पहली तस्वीर, रणवीर सिंह के लिए लिखा खास पोस्ट

Deepika Padukone
बॉलीवुड का लवली कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं, हालांकि यह जगह कौन सी है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। दीववीर के वेकेशन की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

 
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें समंदर किनारे रेत पर दो जोड़ी चप्पल दिख रही है। तस्वीर के साथ दीपिका ने कैप्शन में अपने पति के लिए एक प्यारा संदेश लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मुझे रास्ता दिखाने के लिए मैं हमेशा आप पर निर्भर रहूंगी।'
 
दीपिका रणवीर इससे पहले अपनी शादी की पहली सालगिरह पर अमृतसर पूरी फैमली के साथ गए थे। बता दें दीपिका रणवीर साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे, इससे पहले दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थें। दोनों को बॉलीवुड का स्ट्रांग कपल कहा जाता है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार मेघना गुलज़ार की फिल्म छपाक में नजर आई थीं। इस फ़िल्म में वो एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका में दिखाई दी हैं। इसके बाद दीपिका फिल्म 83 में भी दिखाई देंगी जिसमें उनके पति रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। 
 
अगला लेख
रोमांस के बाद अब एक्शन करते नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, ओम राउत साथ मिलाया हाथ