1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. दीपिका पादुकोण ने इस नाम से सेव कर रखा है रणवीर सिंह का मोबाइल नंबर

दीपिका पादुकोण ने इस नाम से सेव कर रखा है रणवीर सिंह का मोबाइल नंबर

Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच कितनी मोहब्बत है यह बात किसी से छिपी नहीं है। समय-समय पर वे इसका इजहार करने से चूकते नहीं। खासतौर पर रणवीर सिंह तो जहां मौका मिला चौका लगा देते हैं। 
दोनों की जोड़ी भी खूब जमती है। ऑफ स्क्रीन भी अच्छी लगती है और ऑन स्क्रीन भी। दोनों ने कई फिल्में साथ की हैं। बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला रामलीला, पद्मावत जैसी उनकी फिल्में यादगार हैं। 
 
दीपिका और रणवीर जब भी अलग-अलग शूटिंग करते हैं तो मोबाइल पर लगातार जुड़े रहते हैं। जहां मौका मिला मैसेजेस या कॉल शुरू। 
 
अब एक मजेदार बात। क्या आप जानते हैं कि दीपिका ने रणवीर का नाम किस नाम से सेव कर रखा है। 'हैंडसम' नाम से। जब भी रणवीर का कॉल आता है, दीपिका के मोबाइल पर 'हैंडसम' लिखा आता है। सभी जान जाते हैं कि रणवीर का कॉल है। 
अगला लेख
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर करने जा रहे हैं शादी