Daily Horoscope
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Salman Khan, Shah Rukh Khan

डील फाइनल तो शाहरुख-सलमान की बराबरी कर लेंगी दीपिका

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण एक दिन के विज्ञापन के के बदले आठ करोड़ रुपये लेने जा रही हैं। यह तीन दिन के विज्ञापन शूट के लिए है। उनकी एक दिन की फीस करीब 2.66 करोड़ रुपए होगी। यदि यह डील फाइनल होती है, तो वे शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान या रणबीर कपूर के बराबर पहुंच जाएंगी। 
चर्चा है कि यह एंडोर्समेंट डील एक एयरलाइन कंपनी के साथ चल रही है। यदि दीपिका इस डील को साइन करती हैं, तो यह "ए" लिस्टर एक्ट्रेसेस की एंडोर्समेंट फीस से बहुत ज्यादा होगी। अभी प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ जैसी स्टार्स विज्ञापन के लिए एक दिन के एक एक करोड़ रुपए फीस लेती हैं।
 
आमतौर पर एड शूट के लिए पेमेंट हर दिन के हिसाब से होता है। इसके लिए दीपिका 1.5 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं, लेकिन दीपिका ने इस एंडोर्समेंट के लिए शाहरुख, सलमान, आमिर या रणबीर के बराबर फीस मांगकर सबको चौंका दिया है। दीपिका और कंपनी के बीच बातचीत आखिरी चरण में है।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
सोनम कपूर के बारे में 30 रोचक जानकारियां