सम्बंधित जानकारी
- बिग बॉस फेम निक्की तंबोली के भाई का कोरोना से निधन
- कंगना रनौट के ट्वीट को लेकर कोलकाता में शिकायत दर्ज, ट्विटर ने किया अकाउंट सस्पेंड
- 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के टाइटल सॉन्ग के पोस्टर में दिखा सलमान खान का स्वैग!
- अजय देवगन की दृश्यम का बनेगा दूसरा भाग, पेनोरमा स्टूडियो ने खरीदे राइट्स
- विवाद से बचने के लिए करण जौहर ने बनाया प्लान, दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन की जगह नजर आएगा नया चेहरा!
दीपिका पादुकोण के पिता अस्पताल में भर्ती, मां और बहन भी कोविड पॉजिटिव
फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय बेहद चिंतित हैं। उनके पिता और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। यही नहीं, दीपिका की मां और बहन भी कोविड पॉजिटिव हैं।
बेंगलुरु में रहने वाले दीपिका के परिवार को लगभग दस दिन पहले कोविड के लक्षण उभरे थे। जांच करने पर सभी पॉजिटिव पाए गए। घर पर क्वारंटीन रह कर इलाज शुरू किया गया।
प्रकाश पादुकोण का बुखार जब सात दिनों तक नहीं उतरा तो उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है। उम्मीद है कि दो-तीन दिनों में छुट्टी भी हो जाएगी। दीपिका की मां और बहन घर पर रह कर ही इलाज करवा रही हैं।
