1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण आ सकती हैं नजर, मेकर्स चौंकाना चाहते हैं दर्शकों को

Deepika Padukone in Brahmastra for a special role | ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण आ सकती हैं नजर, मेकर्स चौंकाना चाहते हैं दर्शकों को

बॉलीवुड में चर्चा है कि दीपिका पादुकोण ब्रह्मास्त्र फिल्म में दिखाई दे सकती हैं। पार्ट 1 में उनके रोल की झलक देखने को मिलेगी और पार्ट 2 में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

Brahmastra
ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड की उन फिल्मों में से है जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ब्रह्मास्त्र को बनने में काफी समय लगा, लेकिन अब यह रिलीज के लिए तैयार है। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होगी और इसका ट्रेलर 15 जून को आएगा। 
 
ब्रह्मास्त्र में लीड रोल में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे सितारे हैं। खबर है कि ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी और उनका यह रोल बहुत ही छोटा होगा। 
फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ब्रह्मास्त्र के मेकर्स ने दर्शकों को चौंकाने के लिए दीपिका को फिल्म से जोड़ा है, लेकिन इसके बारे में किसी को नहीं बताया है। दीपिका फिल्म के अंत में नजर आ सकती हैं और ब्रह्मास्त्र के पार्ट टू में उनका महत्वपूर्ण किंतु छोटा रोल है जिसकी झलक पार्ट 1 में देखने को मिलेगी। हालांकि ब्रह्मास्त्र के मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
  • अयान के साथ पहले भी फिल्म की है दीपिका ने 
ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है जो इसके पहले रणबीर कपूर को लेकर वेकअप सिड और ये जवानी है दीवानी बना चुके हैं। दीपिका भी अयान के साथ ये जवानी है दीवानी में काम कर चुकी हैं और दोनों में बेहतरीन बांडिंग है। 
अगला लेख
सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर किए कभी नहीं देखे गए फोटो