गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone flaunts her baby bump in saree at anant radhika sangeet ceremony photos viral
Last Modified: शनिवार, 6 जुलाई 2024 (12:04 IST)

अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में दीपिका पादुकोण ने लूटी महफिल, खूबसूरत साड़ी पहन फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Anant Ambani Radhika Merchant Sangeet Ceremony
Deepika Padukone Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। वह इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। दीपिका अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करती हैं। अब एक्ट्रेस ने अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी से कुछ तस्वीरें शेयर की है। 
 
तस्वीरों में दीकिा पर्पल और सिल्वर कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। दीपिका ने साड़ी के साथ चोकर पहना है और साथ ही जूड़ा बनाया हुआ है। 
 
दीपिका ने कोहल-रिमेड स्मोकी आईज, डार्क टोन्ड लिपस्टिक और हाइलाइटेड चीक्स के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है। हालांकि तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान उनका बेबी बंप खिंच रहा हैं, जिसे वह फ्लॉन्ट कर रही हैं। 
 
इन तस्वीरों के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'बस इसलिए कि आज फ्राइडे नाइट है और बेबी पार्टी करना चाहता है।' दीपिका की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, 'मेरा खूबसूरत बर्थडे गिफ्ट। आई लव यू।' 
 
बता दें कि ‍दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर छाई हुई है। इस फिल्म में उन्होंने सुमति का किरदार निभाया है। दीपिका अब फिल्म सिंघम अगेन में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। 
 
ये भी पढ़ें
प्रभास की सालार पार्ट 1 - सीजफायर अब जापान में मचाएगी तहलका, मेकर्स ने शेयर किया पोस्टर