दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास गिफ्ट, 'पठान' से नया पोस्टर आया सामने
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 5 दिसंबर को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर 'पठान' के मेकर्स ने दीपिका के फैंस को एक खास गिफ्ट दिया है। मेकर्स ने फिल्म से दीपिका का नया पोस्टर शेयर किया है।
पोस्टर में दीपिका पादुकोण का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। पोस्टर में दीपिका के चेहरे पर चोट के निशान दिख रही हैं साथ ही उन्होंने हाथ में गन ले रखी है।
She can do it all! Heres presenting the fierce, action avatar of @deepikapadukone from #Pathaan on her birthday! Have a super one DP! Lots of wishes from us to you… #Pathaan releasing in theatres on 25th Jan in Hindi, Tamil & Telugu. pic.twitter.com/0xicW5obFM
— Yash Raj Films (@yrf) January 5, 2023
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'वह यह सब कर सकती हैं। प्रस्तुत है दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर फिल्म पठान से उनका उग्र, एक्शन अवतार। पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।'
फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। दीपिका ने शाहरुख खान के साथ ही फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

