1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone and ranveer singh mumbai reception photos

दीपिका और रणवीर ने मुंबई रिसेप्शन में ढाया कहर, रॉयल लुक में आए नजर

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का खुमार फैंस के दिल से अब तक नहीं उतरा है। उतरेगा भी कैसे? आखिर उनकी रिसेप्शन पार्टी जो अब तक चल रही है। 14-15 नवंबर को इटली में परिवार की मौजुदगी में शादी करने के बाद दीपवीर ने बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी दी। इनके शादी वाले लुक के बाद फैंस को इनके रिसेप्शन के लुक का इंतज़ार था और दीपवीर ने इन्हें खुश कर दिया। इसके बाद अब बारी थी मुंबई रिसेप्शन की। 
 
मुंबई में दीपवीर की शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को हुआ। दीपवीर की शादी इस वर्ष की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। मुंबई के रिसेप्शन में इंडस्ट्री और परिवार के कई मेहमानों को बुलाया गया। इस रिसेप्शन पार्टी में दीप और वीर ने गजब ढाया। इनके लुक की पहली तस्वीरें आ चुकी हैं जो खुद रणवीर और दीपिका ने ही अपने सोशल
मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इनका रॉयल लुक किसी का भी दिल जीतने के लिए काफी था। 
 
मुंबई रिसेप्शन में अपने लुक की पहली तस्वीरें में दीपिका सबस्याची द्वारा डिज़ाइन किए हुए लहंगे में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। वहीं हमेशा की तरह रणवीर ने इस बार भी अपने आप को शानदार तरीके से कैरी किया। दोनों की जोड़ी रॉयल लग रही थी। इनकी रिसेप्शन पार्टी में परिवार ने भी थीम रखी हुई थी। 
 
दीपिका के परिवार ने जहां व्हाइट थीम अपना रखी थी, वहीं रणवीर की फैमिली ने ब्लैक थीम में सभी को इंप्रेस किया। होटल ग्रांड हयात में हुए रिसेप्शन में कई हस्तियां शामिल हुईं। इनके अलावा मुंबई में अब बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ के लिए 1 दिसंबर को रिसेप्शन रखा जाना है।
अगला लेख
बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर आ गए लड़की को चक्कर : पढ़ें लोटपोट कर देने वाला जोक