1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. comedian bharti singh become mother soon video viral

मां बनने वाली हैं कॉमेडियन भारती सिंह, इस अंदाज में फैंस को दी खुशखबरी

Comedian
टीवी की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाले हैं। भारती और हर्ष लिंबाचिया जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी भारती सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर करके दी है।

 
इस वीडियो में भारती सिंह बाथरूम में बैठीं हुई नजर आ रही हैं, और उनके हाथ में प्रेग्नेंसी किट है। हालांकि पहले तो भारती काफी परेशान होती हैं, लेकिन जैसे ही वो उस किट की तरफ देखती हैं तो वो काफी खुश और भावुक हो जाती हैं। भारती खुशी से भांगड़ा करती दिखाई दे रही हैं।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'ये था हमारा सबसे बड़ा सरप्राइज।' भारती के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं।
 
खबरों के अनुसार भारती सिंह अप्रैल 2022 में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इससे पहले एक मीडिया बातचीत के दौरान भारती ने इस साल मां बनने पर अपनी इच्छा जताई थी, हालांकि कोविड की स्थिति को देखते हुए उन्हें प्लान कैंसिल करना पड़ा था।
 
बता दें कि भारती सिह और हर्ष लिंबाचिया ने सात साल तक डेटिंग करने के बाद 2018 में शादी की थी। वे कई शोज में साथ नजर आते हैं। 
 
अगला लेख
सुष्मिता सेन, आर्या 2 और माधवन के बारे में दिलनाज़ ईरानी