सम्बंधित जानकारी
- अमिताभ बच्चन की किराएदार बनीं कृति सेनन, हर महीने फ्लैट का देंगी इतना किराया
- कैटरीना की बहन ईसाबेल कैफ ने जीजा विक्की कौशल का खास अंदाज में किया वेलकम, बोलीं- क्रेजी फैमिली में स्वागत है...
- फेरों के वक्त कैटरीना कैफ हुईं इमोशनल, विक्की कौशल ने यूं संभाला
- 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने बनाया खास प्लान, इस दिन रणबीर-आलिया करेंगे फिल्म का फर्स्ट पोस्टर लॉन्च!
- राजकुमार हिरानी ने ताजा की 1983 विश्व कप जीत की यादें, फिल्म 83 के मेकर्स ने शेयर किया वीडियो
अजय देवगन की फिल्म 'मेडे' का बदला नाम, इस दिन होगी रिलीज
मास ऑडियंस को आसानी से समझ आए, इसलिए अमिताभ बच्चन और अजय देवगन फिल्म 'मेडे' का टाइटल चेंज कर दिया गया है। अब यह फिल्म 'रनवे 34' नाम से रिलीज होगी।
अजय ने फिल्म का नया टाइटल अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेडे' अब 'रनवे 34' है। सच्ची घटनाओं से प्ररित एक हाई ऑक्टेन थ्रिलर है जो मेरे लिए एक से अधिक कारणों की वजह से खास है। रनवे 34 ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जैसा की आपसे वादा किया था।
MayDay is now Runway 34. A high-octane thriller inspired by true events that is special to me, for reasons more than one! #Runway34 - Landing on Eid, April 29, 2022, as promised @SrBachchan @Rakulpreet @bomanirani @CarryMinati @aakanksha_s30 @angira_dhar @ADFFilms pic.twitter.com/X0DNuQNewx
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) November 29, 2021
फिल्म का ताल्लुक फ्लाइट संबंधी गतिविधियों से है। फिल्म की कहानी ऐसे पायलट की है, जिस पर मानवीय भूल के चलते विमान हादसा करवाने के आरोप लगे हुए हैं। उस रोल में अजय देवगन हैं। उन आरोपों को सही करार देने वाले वकील के रोल में अमिताभ बच्चन हैं।
कोर्ट में अजय देवगन के पक्ष में वकील के तौर पर बोमन ईरानी नजर आएंगे। रकुल प्रीत सिंह इस फिल्म में अजय देवगन की को-पायलट के रोल में हैं। आकांक्षा सिंह अजय देवगन की पत्नी, जबकि अंगीरा धर एस्पायरिंग मॉडल के किरदार में हैं।
