1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amitabh bachchan rents his flat to kriti sanon

अमिताभ बच्चन की किराएदार बनीं कृति सेनन, हर महीने फ्लैट का देंगी इतना किराया

Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी शानदार लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं। बिग बी के पास मुंबई से लेकर पेरिस तक कई प्रॉपर्टी हैं। अमिताभ के पास मुंबई में 3 बड़े बंगले और कई फ्लैट हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक प्रॉपर्टी बैंक को किराए पर दी थी।

 
वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी अमिताभ बच्चन की किराएदार बन गई हैं। कृति ने अमिताभ का अंधेरी इलाके वाला ड्युप्लेक्स फ्लैट किराए पर लिया है। बताया जा रहा है कि इस फ्लैट में रहने के लिए कृति सेनन ने दो साल के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। 
 
बताया जा रहा है कि कृति सेनन का किराए का एग्रीमेंट 12 नवंबर को बना है। यह एग्रीमेंट अक्टूबर 2021 से अक्टूबर 2023 तक के लिए हैं। अमिताभ ने इस फ्लैट को अप्रैल 2021 में 31 करोड़ से ज्यादा की कीमत में खरीदा था।
 
अमिताभ बच्चन का यह डुप्लेक्स फ्लैट अंधरी वेस्ट की अटलांटिस बिल्डिंग में 27वें और 28वें फ्लोर पर है। इस फ्लैट का एक महीने का किराया 10 लाख रुपए हैं और इसके साथ 4 कारों के‍ लिए पार्किंग स्पेश है। खबर है कि इस फ्लैट के लिए कृति भारी-भरकम सिक्योरिटी मनी चुकाई है।
अगला लेख
कैटरीना की बहन ईसाबेल कैफ ने जीजा विक्की कौशल का खास अंदाज में‍ किया वेलकम, बोलीं- क्रेजी फैमिली में स्वागत है...