शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. burj khalifa lights up to celebrate shahrukh khan birthday
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (11:55 IST)

बर्थडे पर शाहरुख खान की तस्वीर से रोशन हुई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत

shahrukh khan
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 57वां बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। कोरोना की वजह से बीते दो साल से शाहरुख ने अपना बर्थडे ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट नहीं किया था। लेकिन इस बार उन्होंने उन्होंने फैंस के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। 

 
शाहरुख खान को बर्थडे पर देश और दुनियाभर से बधाई संदेश प्राप्त हुए। शाहरुख खान के जन्मदिन पर दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा भी उनके रंग में रंग गई। दुबई की बुर्ज खलीफा को शाहरुख खान की तस्वीर से रोशन करके खास अंदाज में बर्थडे विश किया गया। 
 
सोशल मीडिया पर बुर्ज खलीफा के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर शाहरुख की तस्वीर नजर आ रही है। इसके साथ लिखा हुआ है, 'हैप्पी बर्थडे, शाहरुख खान। हम तुमसे प्यार करते है।'
 
यह पहला मौका नहीं है जब बुर्ज खलीफा शाहरुख खान के नाम से रोशन हुआ हो। इससे पहले 2019, 2020 और 2021 में भी यह इमारत किंग खान के नाम से जगमगा उठी है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद से किंग खान ने बड़े पर्दे से दुरी बना ली थी। वह जल्द ही फिल्म 'पठान' से कमबैक करने वाले हैं। शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
दिल्ली नहीं इस जगह सात फेरे लेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी!