सलमान खान के बाद अमिताभ बच्चन की भी बढ़ाई सुरक्षा, मिली एक्स कैटेगरी की सिक्योरिटी
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सरकार ने उन्हें बीते दिन वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी थी। अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र सरकार ने अमिताभ को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है।
अमिताभ बच्चन के पास इससे पहले मुंबई पुलिस पुलिस की सामान्य सुरक्षा थी। खबरों के अनुसार बड़े अभिनेताओं की किसी ना किसी तरह का थ्रेट रहता है इसी वजह से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब अमिताभ के साथ हमेशा 2 सुरक्षा गार्ड हमेशा तैना रहेंगे।
वहीं अक्षय कुमार और अनुपम खषर की सिक्योरिटी भी बढ़ाई गई है। अनुपम खेर और अक्षय कुमार को भी एक्स ग्रेड की सुरक्षा दी गई है। किसी को भी शख्स या सिलेब्रिटी को सिक्योरिटी दी जानी है या नहीं, यह स्टेट की इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाता है। Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें