1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar marathi debut play shivaji maharaj role

मराठी इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे अक्षय कुमार, पर्दे पर निभाएंगे छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार

Marathi Industry
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर हैं। हर साल उनकी 3-4 फिल्में रिलीज होती है। अब अक्षय मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने जा रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित महेश मांजरेकर की फिल्म से अक्षय कुमार मराठी इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे। 

 
अक्षय कुमार 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' नाम की फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाने वाले हैं। बिग बॉस मराठी के विनर विशाल निकम और स्प्लिट्सविला विनर जय दुधाने भी इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। 
 
हाल ही में इस फिल्म की घोषणा मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की मौजूदगी में महेश मांजरेकर ने की। साथ ही फिल्म से अक्षय कुमार का छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में फर्स्ट लुक भी लॉन्च किया गया।
 
फिल्म की कहानी सात मराठा वीरों की है जिसमें से एक मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज होंगे, जिनका किरदार अक्षय निभाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सलमान खान के बाद अमिताभ बच्चन की भी बढ़ाई सुरक्षा, मिली एक्स कैटेगरी की सिक्योरिटी