1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. brahmastra box office collection day 2

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा दिन? | brahmastra box office collection day 2

movie brahmastra
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म सभी भाषाओं में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 75 करोड़ रुपए का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

 
ब्रह्मास्त्र के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन करीब 37 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 32 करोड़ का कलेक्शन था। 

ब्रह्मास्त्र को रिलीज से पहले बायकॉट का सामना करना पड़ रहा था। वहीं फिल्म को रिलीज के बाद मिक्स रिव्यूज मिले थे। लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 
 
ब्रह्मास्त्र को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस की डिमांड पर थिएटर्स में स्पेशल शोज भी चलाये जा रहे हैं। पीवीआर में दो स्पेशल शोज रखे गए। पहला रात 2.30 बजे और दूसरा सुबह 5.45 पर। ब्रह्मास्त्र इस साल की दूसरे नंबर पर बॉक्स ऑफिस ओपनिंग करने वाली फिलम भी बनी है। 
 
ब्रह्मास्त्र को भारत में 5019 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। विदेशों में ये फिल्म 3894 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। 
 
अगला लेख
OTT Play Awards 2022 : रवीना टंडन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर