1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. when padmini kolhapure kissed king charles on the film sets

जब पद्मिनी कोल्हापुरे ने कर दिया था प्रिंस चार्ल्स को किस, देखिए वीडियो

Padmini Kolhapure
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद भारत में भी शोक की लहर है। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स को ब्रिटेन का नया राजा बनाया गया है। चार्ल्स के राजा बनने के बाद सोशल मीडिया पर उनका और बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

 
यह वीडियो तब का है जब सालों पहले प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आए थे। अचानक उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग देखने का फैसला किया, इसलिए उनका प्रतिनिधिमंडल राजकमल स्टूडियो पहुंचा। वहां फिल्म 'अहिस्ता-अहिस्ता' की शूटिंग चल रही थी। फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे लीड एक्ट्रेस थीं। उस पद्मिनी की उम्र 16 साल थी। 
 
जब चार्ल्स फिल्म के सेट पर आए, तब पद्मिनी ने पहले तो उन्हें फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया और फिर अचानक उन्हें किस कर लिया था। ये देखकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए थे। इसके बाद पद्मिनी की चर्चा इंटरनेशनल मीडिया में भी होने लगी थी। 
 
पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस घटना को याद करते हुए 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ हुए इंटरव्यू में बात की थी। उन्होंने कहा था, चार्ल्स मुंबई आ रहे थे और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा कि वह शूट देखना चाहते हैं। हम 'राजकमल स्टूडियो' में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मैंने उनका माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें गाल पर किस कर दिया, लेकिन उन दिनों यह बहुत बड़ी बात थी। 
 
एक्ट्रेस ने कहा था, मुझे याद है जब मैं एक हॉलिडे के लिए लंदन गई तो एक ब्रिटिश इमिग्रेशन ऑफिसर ने मुझसे पूछा- 'आप वही व्यक्ति हैं न जिसने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था?' मैं तब बहुत शर्मिंदा हुई थी।
 
गौरतलब है कि पद्मिनी कोल्हापुरे 80 के दशक की एक सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें साल 1982 में आई फिल्म 'प्रेम रोग' के लिए जाना जाता है। वह सत्यम शिव सुंदरम, सौतन और प्यार झुकता नहीं जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
 
अगला लेख
'महाभारत' पर बनेगी इंटरनेशनल वेब सीरीज, डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने किया ऐलान