• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. disney plus hotstar annonces new series of mahabharat first look poster out
Written By
Last Modified: शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (16:31 IST)

'महाभारत' पर बनेगी इंटरनेशनल वेब सीरीज, डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने किया ऐलान

'महाभारत' पर बनेगी इंटरनेशनल वेब सीरीज, डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने किया ऐलान | disney plus hotstar annonces new series of mahabharat first look poster out
महाकाव्य महाभारत पर अब तक कई टीवी शो बन चुके हैं। पिछले काफी समय से खबरें आ रही थी कि महाभारत पर फिल्म या वेब सीरीज बनाने की तैयारी चल रही है। वहीं अब ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने पौराणिक गाथा महाभारत पर एक भव्य सीरीज बनाने का ऐलान कर दिया है। 

 
इस सीरीज को प्रोड्यूसर मधु मंटेना बनाने जा रहे हैं। महाभारत की घोषणा D23 एक्सपो इवेंट के एक सेशन में हुई है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महाभारत का फर्स्ट लुक भी शेयर किया है। ये सत्य और असत्य के बीच सबसे बड़े संघर्ष को दिखाएगी। 
 
मधु मंटेना ने एक बयान जारी कर कहा, ये कहा जाता है कि महाभारत की कहानी और उसके पात्र को हर कोई जानता है। हम इस सबसे बड़ी कहानी को पर्दे पर लाने के लिए बेहद उत्साहित है। हम D23 जैसे प्रतिष्ठित इवेंट में इसकी घोषणा कर रहे हैं।
 
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में गौरव बैनर्जी ने कहा, हम महाभारत की निर्माण बड़े स्तर पर करने जा रहे हैं। हम इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं। हम मधु मंटेना के साथ काम कर रहे हैं, जो हमारे प्रोड्यूसर भी हैं। वह एक बेहतरीन और मजबूत टीम का गठन कर रहे हैं। 
 
ये भी पढ़ें
जब पद्मिनी कोल्हापुरे ने कर दिया था प्रिंस चार्ल्स को किस, देखिए वीडियो