गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Box office report of Hindi Film Veere Di Wedding Parmanu Raazi
Written By

वीरे दी वेडिंग, परमाणु और राज़ी की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

वीरे दी वेडिंग
इस समय तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और उन्हें लगातार दर्शक मिल रहे हैं। लोग अपनी रूचि के अनुसार फिल्मों का चयन कर रहे हैं। 
 
वीरे दी वेडिंग, परमाणु और राज़ी बड़े शहर और मल्टीप्लेक्सेस में अच्छा व्यवसाय कर रही है, लेकिन सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों और छोटे शहरों में इन फिल्मों का प्रदर्शन खराब है। लिहाजा सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर वालों के लिए यह मुश्किल भरा समय है। 
 
वीरे दी वेडिंग 
वीरे दी वेडिंग पहले सप्ताह में चल रही है। फिल्म ने वीकेंड के बाद वीकडेज़ में भी अच्छा प्रदर्शन किया है और जल्दी ही यह 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 
 
फिल्म ने शुक्रवार 10.70 करोड़ रुपये, शनिवार 12.25 करोड़, रविवार 13.57 करोड़, सोमवार 6.04 करोड़ और मंगलवार 5.47 करोड़ का कलेक्शन किया है। पांच दिनों में यह फिल्म 48.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर हिट हो चुकी है। 


 
परमाणु 
जॉन अब्राहम ने लंबे समय बाद सफलता का स्वाद चखा है। उनके द्वारा अभिनीत फिल्म परमाणु ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है और दूसरा सप्ताह खत्म होने के पहले यह फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 
 
फिल्म ने दूसरे सप्ताह में शुक्रवार 2.05 करोड़ रुपये, शनिवार 3.56 करोड़, रविवार 4.53 करोड़, सोमवार 1.79 करोड़ और मंगलवार 1.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 12 दिनों में यह फिल्म अब तक भारत से 48.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 


 
राज़ी 
आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'राज़ी' को चौथे सप्ताह में भी दर्शक मिल रहे हैं, हालांकि फिल्म के शो की संख्या सीमित हो गई है। फिल्म ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसके आधार पर इसे सुपरहिट माना जा रहा है। 
 
चौथे सप्ताह में फिल्म ने शुक्रवार 1.05 करोड़ रुपये, शनिवार 1.70 करोड़, रविवार 2.30 करोड़, सोमवार 85 लाख और मंगलवार को 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 25 दिनों में यह फिल्म अब तक भारत से 116.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
ये भी पढ़ें
कृष 4 में रितिक रोशन के साथ होंगी दो हीरोइनें