करोड़ों की संपत्ति विवाद के बीच संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने बदला अपना नाम
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की अचानक मौत से हर कोई शॉक्ड हो गया था। संजय अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। उनके निधन के बात फैमिली बिजनेस और संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। संजय के निधन के बाद उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को सोना कॉमस्टार कंपनी की एडिशनल नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया था।
इसके बाद संजय की मां और कंपनी की पूर्व चेयरपर्सन रानी कपूर ने मार्केट रेगुलेटर सेबी को पत्र लिखकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा था कि बेटे की मृत्यु के बाद जब वो सदमे में थी तब उनसे कई डॉक्यूमेंट्स पर जबरदस्ती साइन करवाए गए। उन्होंने किसी को भी कंपनी के बोर्ड में या सोना ग्रुप की किसी कंपनी में अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने पर सहमति नहीं दी है।
वहीं अब विवादों के बीच संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने अपना बायो भी चेंज कर लिया है। प्रिया का पहले इंस्टाग्राम नेम प्रिया सचदेव कपूर था। लेकिन अब उन्होंने अपना नाम बदलकर प्रिया संजय कपूर कर दिया है।
प्रिया ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम तो बदला ही है साथ ही बायो में भी कई बदलाव किए हैं। उन्होंने अपनी बायो में लिखा, 'मां, एंट्रेप्नियोर, इंवेस्टर, सोना कॉमस्टार की नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ऑरियस इन्वेस्टमेंट की डायरेक्टर, संजय कपूर के विज़न को आगे बढ़ाते हुए।'
क्या कहा था रानी कपूर ने
करिश्मा कपूर के पूर्व पति और सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर की मौत को उनकी मां रानी कपूर ने संजय की मौत को "संदिग्ध" बताते हुए कहा था कि उन्हें इस घटना की सच्चाई जानने का अब तक कोई मौका नहीं मिला। उन्होंने एक पत्र लिखकर कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) रोकने की मांग की थी।
12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय संजय कपूर की मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने खेल के दौरान एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई। उनकी मां ने इस थ्योरी पर शक जताया था। रानी कपूर का कहना था कि उन्हें केवल मीडिया से मिली जानकारी ही हासिल हुई है, परिवार को कोई ऑफिशियल जवाब या दस्तावेज नहीं सौंपा गया।