दिशा पाटनी की तरह बला की खूबसूरत हैं उनकी बहन खुशबू, भारतीय सेना में रह चुकी हैं लेफ्टिनेंट
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की खूबसूरती और हॉटनेस के चर्चे तो खूब होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है उनकी एक बड़ी बहन भी हैं, जो फिल्मी दुनिया से दूर देश की रक्षा कर रही हैं।
दिशा की बहन खुशबू पाटनी भी खूबसूरती के मामले में दिशा से कमतर नहीं हैं। खुशबू पाटनी लाइमलाइट से हमेशा दूर ही रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और चर्चा में रहती हैं। दिशा की बहन सेना में लेफ्टिनेंट रह चुकी हैं।
सेना में लेफ्टिनेंट रहते हुए खुशबू ने देश की सेवा का काम किया है। सेना में होने के कारण खुशबू फिट भी हैं। खुशबू अपनी फिटनेस को मेंटेन करने के लिए वर्कआउट पर काफी ध्यान देती हैं और अक्सर मुश्किल एक्सरसाइज करती हुई भी नजर आती हैं।
खुशबू और दिशा बहने होने के साथ-साथ बेहद खास दोस्त भी हैं। इनका एक छोटा भाई भी है। आए दिन उनकी इंस्टाग्राम वॉल पर अपनी बहन के साथ मस्ती और वर्कआउट करते हुए तस्वीरें नजर आती रहती हैं।
खुशबू पटानी के पास एक आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज है जिसमें वे अपनी तस्वीरें और वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसमें उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वे अपने फिटनेस वीडियोज से लोगों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।