1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ileana D'cruz confirms second pregnanc shear post

इलियाना डिक्रूज दूसरी बार बनने जा रहीं मां, फैंस को दी खुशखबरी

Ileana D'Cruz pregnancy announcement
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर माइकल डोलन के साथ नए साल की पोस्ट में दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया है। बीते कुछ समय से इलियाना की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें सामने आ रही थी। 
 
इलियाना डिक्रूज ने साल 2024 में हर महीने की खासियत दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट रिजल्ट भी दिखा रही हैं। इलियाना अक्टूबर सेगमेंट में कैमरे पर अपने प्रेग्नेंसी टेस्ट के नतीजे को दिखाती है। 
 
अब एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पफकॉर्न स्नैक्स और एंटासिड च्यू के पैकेट की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने टाइम स्टैम्प 12:43 बजे पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मुझे बताए बिना कि आप प्रेग्नेंट हैं, मुझे बताएं।'
 
बता दें कि इलियाना डिक्रूज साल 2023 में पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने बेटे कोआ को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने माइकल डोलन संग शादी रचाई है। इलियाना ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के बाद हर कोई यह जानना चाहता था कि उनके होने वाले बच्चे का पिता कौन है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कहां कहां से गुजर गया की रिलीज को 44 साल पूरे, अनिल कपूर ने मार्लन ब्रैंडो-जेम्स डीन के प्रभाव को दर्शाया